मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में जन शिक्षण संस्थान द्वारा लगाये गये स्टाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वनिधि मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में मेले के आयोजन में जन शिक्षण संस्थान ने प्रतिभाग लिया। स्वनिधि मकर संक्रान्ति मेले का आयोजन मिशन हॉस्पिटल के सामने आवास विकास में हुआ। जनशि क्षण संस्थान की अनुदेशिकाओं व प्रशिक्षुओं ने भी बढ़-चढक़र स्वनिधि मकर संक्रान्ति मेले में प्रतिभाग किया। मेले में लगे स्टाल पर जूट से बने समान को देखकर लोगों ने संस्थान की खूब तारीफ की। ऐसे मेले के आयोजनों से लोकल फार वोकल को पहचान मिलती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मनोज मिश्रा, पृथ्वीराज सिंह, मंजू शर्मा, जूही शुक्ला, रंजना यादव, राजेश्वरी, अंजना, रत्नेश मिसरा, रानी, पूजा गुप्ता, सीमा गुप्ता, नीरज गुप्ता, रागिनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *