आवारा गौवंशों का आतंक: लड़ते-लड़ते घुसे दुकान में, मची भगदड़

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के मोहल्ला नया गनीपुर, पुराना गनीपुर, सिरमौरा बांगर, रायपुर, सलेमपुर, नगला हीरासिंह, नगला बारंग, नगला जोधा व विकास खण्ड के अन्य गांवो व खेतों में आवारा गौवंशों का झुंड घूमता दिखायी देगा। वहीं हर रोज खंड विकास कार्यालय के गेट के सामने कई गौवंशो को देखा जा सकता है। बतो चले कि सडक़ पर घूम रहे आवारा पशु मार्ग पर चलने वाले वाहनों पर भी हमला कर देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
शनिवार शाम लगभग 6 बजे नगर के मुख्य बाजार के मार्ग पर दो आवारा सांड लड़ रहे थे। दोनों एक दूसरे पर हमला करते हुए बाजार की एक दुकान में घुस गये।वहीं गाये दोनों साड़ों के लडऩे से एक जूते चप्पल की दुकान में जा घुसी। दुकान में खरीदारी करने आए ग्राहक व दुकानदार पशुओं का झगड़ा होते देख अपने आप को बचाने के लिए दुकान से बाहर भाग खड़े हुए। इतना सब कुछ नगर की सडक़ों पर हो रहा है। प्रदेश सरकार लाखों रुपए आवारा गौवंशों के लिए गौशाला पर खर्च करती है, लेकिन फिर भी प्रशासन की लापरवाही से आवारा गौवंश खुलेआम सडक़ों पर घूम रहे है और लोगों पर हमला कर घायल कर देते है। जिससे राहगीर, दुकानदार व वाहन चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *