पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 7 यात्री घायल

समृद्धि न्यूज। पश्चिम बंगाल के बद्र्धमान रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ में मची भगदड़ में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार दोपहर हुई इस घटना ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पकडऩे की होड़ में यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। पश्चिम बंगाल के बद्र्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां स्टेशन पर फुटओवरब्रिज से उतर रही एक महिला का भीड़ की वजह से संतुलन बिगडऩे और सीढिय़ों पर गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इसमें 7 से 8 यात्री घायल हो गए। घायलों का बद्र्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बद्र्धमान स्टेशन पर फुटओवरब्रिज से यात्रा कर रही एक महिला अपना संतुलन खो बैठी और फुटओवरब्रिज की सीढिय़ों पर गिर गई। महिला के गिरने की वजह से फुटओवरब्रिज की सीढिय़ों पर बैठे अन्य यात्री भी अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। हालांकि प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला। घायलों में चार महिलाएं और चार पुरुष हैं। वहीं इंडियन रेलवे बयान जारी कर कहा कि आज शाम बर्धमान स्टेशन पर फुटओवरब्रिज से यात्रा कर रही एक महिला अपना संतुलन खो बैठी और फुटओवरब्रिज की सीढिय़ों पर गिर गई। महिला के गिरने के बाद उसके वजन का असर फुटओवरब्रिज की सीढिय़ों पर बैठे अन्य यात्रियों पर पड़ा। इससे वे भी अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े।

प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला। रेलवे के डॉक्टर भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस शाम करीब 5:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 5 पर आ रही थी, उस समय प्लेटफार्म नंबर 4 के हावड़ा मेन लाइन पर एक लोकल ट्रेन खड़ी थी, एक तरफ यात्री एक्सप्रेस से उतरकर ओवरब्रिज से स्टेशन से बाहर जा रहे थे, दूसरी तरफ यात्री हावड़ा लोकल पकडऩे के लिए उस ओवरब्रिज से प्लेटफार्म पर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *