होटल मालिक की सूझबूझ से आग पर पाया काबू
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अचानक होर्डिंग में आग लगने से भगदड़ मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इस दौरान दोनों तरफ का यातायात अवरुद्ध हो गया। मंगलवार देर शाम आवास विकास तिराहे के निकट अचानक एक होर्डिंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। विद्युत कई लाइने चपेट में आ गयी। आग की लपटे देख भगदड़ मच गयी। दोनों तरफ का यातायात अवरुद्ध हो गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस दौरान मनकामेश्वर होटल के मालिक मनोज गंगवार ने अपने कर्मचारियों की मदद से फायर नोजिल से पाइप जोडक़र लगी आग को बुझाया। तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। मनोज गंगवार ने बताया कि होटल के अंदर के अलावा बाहर भी कई जगह सुरक्षा की दृष्टि से फायर नोजिल लगवा रखा है। आज उसी की मदद से लगी आग को बुझा पाये। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी आ गयी थी, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।
होर्डिंग में आग लगने से मची भगदड़
