राज्य कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष दीपिका व महामंत्री प्रमोद दीक्षित को पुन: मिला दायित्व

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटियार कोल्ड स्टोरेज के सामने दीक्षित भवन में चुनाव सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से दीपिका त्रिपाठी को राज्य कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष व प्रमोद कुमार दीक्षित को महामंत्री चुना गया। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौर व अरविन्द वाल्मीकि, विजय राठौर, राहुल यादव, देवेश पटेल, अनिल कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार, जंग बहादुर, शैलेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, रहीश अहमद, राजेश मिश्रा, रमेश चन्द्र, गौरव पाठक, मनोज दीक्षित आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। संचालन प्रमोद कुमार दीक्षित ने किया। सर्वसम्मति से पांच सूत्रीय मांगे रखी गई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली व कोविड काल में समाप्त किये भत्तों की बहाली, संविदा आउटसोर्सिंग, स्कीम वर्कर्स, मानदेय पर लगे कर्मियों, शिक्षकों की नियमितीकरण किये जाने पर न्यूनतम वेतन १८ हजार जैसी प्रमुख मांगों को लागू करना है। चुनाव के गठन के दौरन संयुक्त संघर्ष संचालन समिति में अरविन्द वाल्मीकि, विजय राठौर को चुनाव अधिकारी बनाया गया। सर्वसम्मति से दीपिका त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष व प्रमोद कुमार दीक्षित को महामंत्री बनाया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष जितेेन्द्र सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मनोज कुमार को बनाया गया। उपाध्यक्ष अरविन्द वाल्मीकि, प्रदीप कुमार, देवेश पटेल बने। महामंत्री का पुन: दायित्व प्रमोद कुमार दीक्षित को मिला। कोषाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी बने। संगठन मंत्री दीपक कटियार, प्रमोद बाबू राजपूत को बनाया गया। संयुक्त मंत्री रवीश कुमार बने। उपमंत्री विमल कुमार को बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राहुल यादव को दी गई। आडीटर का कार्य अनिल शर्मा को सौंपा गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण किया गया और एक दूसरे को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *