प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी टीम का चयन प्रदेश स्तरीय कबड्डी के लिए किया गया। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार 9 व 10 जनवरी को होने वाली मैनपुरी के जेएस मेमोरियल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम प्रतिभाग करेगी। जिसके लिए स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में ट्रायल के दौरान टीम का चयन किया गया। ६४ सीनियर खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। जिसमें १२ खिलाडिय़ों का चयन हुआ। तीन अतिरिक्त खिलाडिय़ों को चयनित किया गया। चयन टीम समिति में जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, अरुण यादव, अभिषेक शाक्य, सुभाष यादव ने किया। चयनित टीम को जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बधाई दी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव की देखरेख में खिलाडिय़ों का चयन हुआ। इस मौके पर कुलदीप यादव, अवनीन्द्र सक्सेना, अथक पटेल, लक्ष्मण टंडन, अहमद, विनीत आदि लोग मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी टीम कप्तान अभिनव यादव, शिवम, सुमित कुमार, विमलेश कुमार, निशांत, आशू शाक्य, हरिओम शुक्ल, दुर्गेश कुमार, चंदन कुमार, विवेक शाक्य, विक्रम, आशीष यादव चुने गये। इसके अतिरिक्त प्रांशु, यशवंत कुमार व अनूप कुमार का भी चयन हुआ। टीम कोच अभिषेक शाक्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *