23से 25दिसम्बर के मध्य आयोजित होगी हाकी लीग
हरदोई , समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश हॉकी से मान्यता प्राप्त हॉकी हरदोई संघ द्वारा आयोजित 7वीं अंडर- 14 राज्य स्तरीय बालक हॉकी लीग 2025 यह हॉकी लीग आईपीएल की तर्ज पर होगी। उत्तर प्रदेश हाकी के संयुक्त सचिव एवं हरदोई हाकी के सचिव गोपाल नारायण मिश्रा ने बताया कि रविवार को सीएस अकादमी के मैदान पर 7वीं राज्य स्तरीय हॉकी लीग का ट्रायल संपन्न हुआ। ट्रायल में पूरे प्रदेश से 182 बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय हॉकी लीग के लिए 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस हॉकी लीग में कुल 10 टीमें बनाई गई है। टीमों के नाम शील सुपर किंग्स, धर्म सुधा रॉयल्स , हरदोई रियासत वॉरियर्स , आर्चीदेव सनराइजर्स, बालाजी हुंडई चैंपियंस, अभिनव क्लब फाइटर,अनवर हॉकी इंडियन, जेके पब्लिक स्कूल स्ट्राइकर,जीनियस पब्लिक स्कूल, टीएनसी स्पोर्ट्स आदि टीमें हैं।
चयनित हुए खिलाड़ी इन्हीं सब टीमों में रहेंगे। यह लीग 23 से 25 दिसंबर 2025 तक सीएस अकादमी ग्राम आशा में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को जारी की जाएगी।
