प्रधानाचार्य परिषद के मूल संगठन के बारे में प्रदेश संगठन मंत्री ने दी जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि प्रधान संरक्षक डा0 यशदत्त शर्मा ने प्रदेश संगठन मंत्री संदीप कुमार चतुर्वेदी को भेजे गये पत्र में अवगत कराया कि प्रधानाचार्य परिषद जिसका पंजीकरण संख्या ४४४/८२८३ नवीनीकरण संख्या ३२९/२०१९-२० का ही प्रधानाचार्य परिषद का मूल संगठन है। जिसका अध्यक्ष मैं रह चुका हूं।
प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, डा0 वेद सिंह त्रिपाठी, डा0 जेपी मिश्रा संरक्षक है। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में यह बात प्रदेश संगठन मंत्री संदीप कुमार चतुर्वेदी ने बतायी। परिषद की स्थापना १९८२ में डा0 बलराय मालवीय परशुयपि त्रिपाठी एवं वंश राज सिंह, डा0 यज्ञदत्त शर्मा द्वारा की गई थी। संस्था का पंजीकरण १९८१-८२ में हुआ। नवीनीकरण २०१९ में कराया गया। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला महामंत्री डा0 बृजभूषण सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी व संरक्षक वीरेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *