जनता द्वारा जिताये गये डा0 नवल किशोर शाक्य को प्रशासन ने हरवाया: राजपाल कश्यप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने पार्टी कार्यालय पर आकर पीडीए के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बरगद की तरह संगठन को मजबूत करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत जनपद में कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी रहे डा0 नवल किशोर शाक्य को जनता ने जिताने का काम किया है, लेकिन प्रशासन ने हरवाने का काम किया है। ऐसे में प्रशासन का रुख सामने आया है। अब जब भी चुनाव होगा, भाजपा का पूरा सफाया होगा। भाजपा के लोग अपनी नाकामी छिपा रहे है। नीट की परीक्षा में सरकार की नाकामी सामने आयी है। नीट की परीक्षा में पर्दाफास हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जन आंदोलन की तरह वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्यावरण पर बहुत काम किया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस, यमुना एक्सपे्रस बनाने का काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, युनूस अंसारी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, शिवशंकर शर्मा, रफी अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने किया वृक्षारोपण
