Headlines

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में काम करने वाला ही पदाधिकारी बनाया जायेगा: प्रदेश अध्यक्ष

 जिलाध्यक्ष बदलने की कवायद शुरु
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही संगठन का जनपद में विस्तार होगा। जो निष्क्रिय होंगे वह पद मुक्त किये जायेंगे। काम करने वाले व्यापारियों को संगठन में पदाधिकारी बनाकर तरजीह दी जायेगी। उन्होंने समृद्धि न्यूज को फोन पर संवाददाता को बताया कि वर्तमान में जीएसटी के भ्रष्ट अधिकारी है, व्यापारियों का उत्पीडऩ हो रहा है। ऑन लाइन टे्रडिंग से व्यापार में ४ मिलियन डॉलर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि सरकार विदेशी कम्पनियों पर टैरिफ बढ़ाये। साथ ही मण्डियों में शुल्क क्यों लग रहा है उसे समाप्त किया जाये। जबकि बिहार आदि मण्डियों में शुल्क समाप्त है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश की मण्डियों में शुल्क समाप्त किया जाये। केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बिहार राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार है। फिर उत्तर प्रदेश राज्य में व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है। सबसे ज्यादा सरकार को टैक्स व्यापारी वर्ग देता है और उसकी का उत्पीडऩ जब होता है तो व्यापारी वर्ग को नाराज होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कार्यालय में बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी है जो अपनी मनमानी के चलते व्यापारियों का उत्पीडऩ कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बतया कि प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री है। उनकी निष्क्रियता को मैं स्वीकार करता हूं। उनके पास पहले से ही प्रदेश मंत्री का दायित्व है। अगर वह संगठन का विस्तार नहीं कर सकते तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से विचार करने के बाद आदेश अग्निहोत्री के स्थान पर नया जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा। संगठन को हर हाल में मजबूत करना है। शीघ्र कमेटियों का गठन होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता थोड़ा धैर्य रखते तो उनका सम्मान संगठन में बरकरार रहता। उन्होंने जल्दबाजी में जो निर्णय लिया है उनकी मर्जी। हम व्यापारी है। श्याम बिहारी मिश्रा मेरे मार्गदर्शक रहे है। आज प्रदेश में जो भी व्यापार मण्डल के संगठन है सब उन्हीं को अपना आदर्श मानते है। सभी व्यापारी समाज व संगठन व्यापारी हित में कार्य करते है। गलत करने वाला व्यापारी नहीं हो सकता है। उन्होंने जिला चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *