स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर ने स्काउट मास्टर राजकुमार को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वरिष्ठ अध्यापक और स्काउट गाइड के प्रशिक्षक राजकुमार को प्रादेशिक कार्यालय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड लखनऊ में प्रशिक्षण की श्रृंखला में हिमालय वुड वेज का प्रशिक्षण किए जाने पर सम्मानित किया गया। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, गौरव शाक्य और गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह की उपस्थिति में प्रादेशिक कार्यालय के सभागार में सम्मानित किया। भविष्य में स्काउट गाइड आंदोलन को आगे बढ़ाए जाने में राजकुमार का विशेष सहयोग रहेगा और बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्काउट मास्टर के रूप में जनपद को एक नई उपलब्धि मिली है। इस अवसर पर एसटीसी द्वारा उनको हिमालय उड बैज की बीड्स और पर्चमेंट प्रमाण पत्र लेने के बाद राजकुमार ने सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही जनपद के स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *