राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नारीबंदी वास का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदस्य राज्य महिला आयोग सुनीता सैनी द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ की नारीबंदी वास का निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को गरम कपड़े और टॉफी बिस्कुट उपहार स्वरूप दिए। सदस्या और उनके साथ आए स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा बंदियों के दोपहर के भोजन को स्वयं खाकर चेक किया तथा दोपहर का संपूर्ण भोजन कारागार में ही गृहण किया कारागार की बैकरी में बने पावए बिस्कुट और पेटीज का भी स्वाद चखा। बैकरी में बने सभी खाद्य उत्पाद की प्रशंसा की। हाल ही जन्मे बच्चे को उपहार स्वरूप कपड़े देकर लाड़ दुलार किया। जेलर गिरीश कुमार ने बताया कि हाल ही में जन्मे बच्चे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हंै। धार्मिक रीति रिवाज से सभी जन्म से संबंधित संस्कार पूर्ण किए जाएंगे। सदस्या द्वारा कारागार के भोजन की प्रशंसा की गई। निरीक्षण के दौरान अनिल चंद्रा जिला प्रोबेशन अधिकारी भी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *