लखनऊ में डॉक्टर शाहीन के घर एसटीएम का छापा

समृद्धि न्यूज। फरीदाबाद से विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ था। अब इस मामले में लखनऊ के लालबाग में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर परवेज के पुश्तैनी घर पहुंची। शाहीन को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से एक महिला आतंकियों की टीम को तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था, अब इस मामले में एक नई जानकारी सामने आ रही है। राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम ब्लास्ट से हर तरह गम का माहौल है। धमाके में जहां 10 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 24 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं इस धमाके से पहले पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस आतंकी मॉड्यूल का कनेक्शन पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से था। हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया था। शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सोमवार शाम दिल्ली में ब्लास्ट हो गया, क्या दिल्ली धमाके के तार शाहीन शाहिद से जुड़े हैं, इसको लेकर जांच तेज हो गई है। डॉक्टर शाहीन शाहिद का परिवार लखनऊ में लालबाग के खंदारी बाजार स्थित 121 नंबर मकान में रहता है। उसके पिता ने बताया शाहीन तीन-भाई बहन हैं। सबसे बड़ा बेटा शोएब यहीं पिता के साथ रहता है, दूसरे नंबर पर शाहीन थी, जिसकी गिरफ्तारी हुई है। शाहीन ने प्रयागराज से मेडिकल की पढ़ाई की थी, तीसरे नंबर का बेटा परवेज है। डॉ0 परवेज के घर पर ही मंगलवार सुबह छापेमारी की गई, उसके पिता ने बताया कि शाहीन काफी समय पहले यहां से चली गई थी और फरीदाबाद में नौकरी करती थी। उसकी शादी महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से हुई थी। पिता ने कहा कि उसे भरोसा नहीं हो रहा कि उसकी बेटी ऐसी किसी गतिविधि में संलिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *