
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक चोरी करने के बाद चोर ने उसमें आग लगा दी और फरार हो गया। घटना के संबंध में कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी स्वदेश कुमार गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि उसकी बाइक संख्या यूपी 76डी/4143 बीती रात घर बाहर खड़ी थी, तभी रात्रि में अज्ञात चोर चुरा ले गये और गंगा गली में आग लगा दी और फरार हो गये। सूचना पर पीडि़त वहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
