लोहिया पहुंच रहे पेट दर्द, हीटस्ट्रोक व डायरिया के मरीज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोहिया अस्पताल में गर्मी में डायरिया, हीट स्ट्रोक, पेट दर्द आदि के बहुतायत में मरीज इलाज कराने को पहुंच रहे हैं। वहीं डाक्टरों का कहना है कि इस मौसम में लोग पानी अधिक से अधिक पियें। जिससे हीटस्ट्रोक की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।
जानकारी के अनुसार शुरुवार को लोहिया अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ पहुंची। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, पेट दर्द, कालरा, उल्टी आदि के पहुंचे। जहां उन्होंने फिजीशियन को दिखाकर दवायें लीं। वहीं डाक्टरों का कहना है कि गर्मी का मौसम है इस समय पानी अधिक से अधिक पियें, क्योंकि पानी की कमी से हीटस्ट्रीक की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा गर्म हवा से बचने के लिए सर पर कोई भी सूती कपड़ा बांधे, क्योंकि लू लगने से कभी-कभी बड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय घर से कम ही निकलें, तो ज्यादा अच्छा है। जो भी काम हो वह सुबह या शाम को निपटा लें, तभी हम गर्मी से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *