काग्रेस खेल प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। काग्रेस पार्टी के खेलकूद प्रकोष्ठ की बैठक ब्राहम्ण धर्मशाला में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता खेलकूद प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष तनमय मिश्रा ने की। संचालन अनिल मिश्रा ने किया। प्रदेश सचिव अर्चना राठौर मुख्य अतिथि रही। कोआर्डीनेटर मनीष द्विवेदी व प्रकाश प्रधान एवं शहर कोआर्डीनेटर सलमान इम्तियाज एवं यशपाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। अर्चना राठौर ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुये अभी से पूरी तैयारी से जुटने का आवाह्न किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि काग्रेस पार्टी ही देश का नेतृत्व करने में सक्षम है। काग्रेंस के शासनकाल में हर क्षेत्र, जाति व वर्ग का विकास सम्भव है। तनमय मिश्रा ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने तथा काग्रेस पार्टी को नयी दिशा देने के लिये संकल्प लिया गया। तनमय मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकुतन्ला देवी व शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अनिल मिश्रा, शिवाशीष तिवारी, अमित मिश्रा, पुन्नी शुक्ला, चन्द्रधर पाण्डेय, स्पर्श मिश्रा, हिलाल सफीकी, राकेश सारस्वत, अम्मार अली, मृदुल पाण्डेय, सैय्यद मनाकिब, स्पर्श अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, धनश्याम तिवारी, अनस खान, यासिर खान, अथर्व पाठक, देवाशीष तिवारी, सुधांशु दत्त द्विवेदी, नितिन कुमार मिश्रा, नितिन वर्मा, विश्वास सारस्वत, शीष मेहरोत्रा, वात्सल्य मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *