फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। वहीं पुरानी घटिया पर बनाया गया पैंटून पुल लोगों के आवागमन के लिए बनाया गया है, लेकिन पैंटून पुल से मंगलवार को एक आवारा सांड कहीं से आ गया। जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। निकल रहे लोग दहशतजदा हो गये कि कहीं आवारा सांड किसी पर हमला न बोल दे। जब आवारा सांड पैंटून पुल से निकल गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि बीते दिनों जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रहे आवारा गौवंशों को गौशाला में बंद कराये जाने के निर्देेेेेेश दिये थे, लेकिन उनके निर्देश का पालन नहीं हुआ। अब भी कई आवारा गौवंश मेले में स्वछंद विचरण करते देखे जा रहे हैं। जो कल्पवासियों व साधु संतों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। मकर संक्रांति का पर्व होने के चलते मंगलवार को मेले में भारी भीड़ दर्ज की गयी।
पैंटून पुल पर घूम रहे आवारा सांड, श्रद्धालु परेशान
