आवारा सांडों ने वृद्ध को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सुबह टहलने निकले वृद्ध को आवारा सांडों ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार आवारा गौवंशों से नगरवासी परेशान हैं। यह गौवंश कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल अथवा मौत के घाट उतार चुके हैं, लेकिन नगर पालिका इन्हें पकडऩे की जेहमत नहीं उठा रही है। मंगलवार को सुबह थाना कादरीगेट के ग्राम देवरामपुर निवासी 105 वर्षीय राजाराम मंगलवार सुबह टहलने निकले। उसी दौरान दो सांड अचानक आ गए और उन्होंने राजाराम पर हमला कर दिया। सांडों ने पटक-पटककर राजाराम को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। राजाराम की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पौत्र मोहित जाटव निवासी भोपतपट्टी ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी। जिसमें मुआवजा दिए जाने की मांग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *