समृद्धि न्यूज। रविवार देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अद्बक्तगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार,भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। पूर्वी प्रांत नांगहार में 9 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से थर्रा उठा है। रविवार-सोमवार की देर रात देश में एक के बाद एक भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में देर रात से लेकर सुबह तक के बीच 6.3 की तीव्रता से लेकर 5 की तीव्रता तक के कई भूकंप के झटके लगे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बसावुल से 36 किलोमीटर दूर था। भूकंप से अफगानिस्तान में बड़े नुकसान और अब तक 9 लोगों की मौत की भी खबर है।
भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए।् इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी। यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया।
न्यू अपडेट:
अफ गानिस्तान में भूकंप से मची तबाही, लगभग 250 लोगों की हुई मौत, 500 घायल
सूत्रों की माने तो अफगानिस्तान में भयानक भूकंप ने दस्तक दी। भूकंप की 6.0 तीव्रता रही और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप से भारी तबाही मची, जानकारी के मुताबिक, अब तक 250 लोगों की मौत हो गई है और 500 घायल हुए हैं।
