फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतगणना की तैयारियां पूर्ण हो गई है। पॉलिटिकल पार्टियों के एजेंटो की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने ईवीएम मशीन निकाले जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निर्धारित समय पर पहली ईवीएम मशीन खोली जायेगी। स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की क्या व्यवस्था सैनिक बल व सीआरपीएफ के हवाले। इनडोर, आउटडोर, आइसोलेशन डोर, की व्यवस्था नागरिक पुलिस के हमाले की गई। मतगणना की सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र अधिकारी, 180 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 900 दीवान और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल पर प्रशासनिक व पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।
प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रांग रुम
