पिता के साथ बाइक से सप्लीमेंट्री की परीक्षा देने फतेहगढ़ जा रहा था

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक से पिता के साथ परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना कम्पिल के क्षेत्र गांव मधुपुरा निवासी हिमांशु अपने पिता स्वतंत्र कुमार के साथ बाइक द्वारा सप्लीमेंट्री का पेपर देने बाइक फतेहगढ़ जा रहा था। शुक्ररुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर पिता-पुत्र ने बाइक को क्रासिंग के नीचे से निकाला चाहा। हिमांशु पटरी के पास पहुंचा, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना गेेटमैन अखिलेश कुमार व कौशलेन्द्र हरसिंहपुर गोवा के अधीक्षक को दी गई। सूचना पर हल्का के दरोगा पुलिस बल के साथ पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम|
