जनता भारतीय इंटर कालेज में छात्र विदाई समारोह व काव्यपाठ का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनता भारतीय इंटर कालेज भरखा में छात्र विदाई समरोह एवं काव्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता शिवपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे व विशिष्ठ अतिथि जिला मंत्री नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी रहे। कवि दशरथ सिंह राठौर, महेश पाल सिंह उपकारी, डा0 गरिमा पाण्डेय, स्मृति अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, नीलकमल त्रिवेदी ने काव्य पाठ किया। संचालन युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ने किया। मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं व अभिभावक मौजूद रहे। गरिमा पाण्डेय ने वाणी वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य ने शब्दों से कवियों व आगंतुओ को धन्यवाद दिया और छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि लालाराम दुबे ने काव्य पाठ की सराहना की और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार और साहित्य की विशेष आवश्यकता है। नरेन्द्र पाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेम पाल सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा, ओमपाल सिंह रघुवंशी, विनीत चौहान, करुणेन्द्र सिंह राठौर, शिक्षक ईश्वर दयाल पाठक, बृजकरण सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, श्रीकांत शुक्ला, अनिल सिंह राठौर, शिवम प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, मोहम्मद सीमम, पुष्पेन्द्र कुमार, पंकज, प्रतिभा निषाद, प्रगति सिंह, सोनी बाथम, नीरज बाथम, शशि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *