गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डा0 लकी चावला ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आईएएस महेंद्र सिंह जनपद में संयुक्त मजिस्टे्रट के रुप में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि छात्रों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। महेंद्र सिंह ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने आईआईटी खडग़पुर से स्नातक करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा में छह बार प्रीलिम्स पास किया और चार बार चयनित हुए। उनकी प्रेरणादायक यात्रा ने छात्रों को अत्यंत प्रभावित किया। छात्राओं ने मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त छात्र परिषद के चारों सदनों से चयनित छात्र-छात्राओं को को उनके पदों की शपथ मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने दिलाई। विद्यालय के कार्यभार को संभालने के लिए शीर्ष बालक मोहम्मद साध ।कक्षा 12वीं) एवं शीर्ष बालिका शुभांजलि तिवारी (कक्षा 12वीं) को चयनित किया गया। इन सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र श्रेया द्विवेदी, शौर्य शुक्ला, तान्या मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर राजीव मोहन पांडे आदि मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *