
हिन्दू महासभा ने कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कक्षा अध्यापक द्वारा जातिसूचक गालियां देने व जूते से पिटाई करने से आहत होकर छात्र ने विद्यालय में पढऩे से मना करते हुए नाम काटकर टीसी देने के लिए विद्यालय में आवेदन किया। जब इस संदर्भ में जानकारी हिंदू महासभा को हुई तो हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार मिश्रा अपने पदाधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक से कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ वनखडिय़ा निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के पुत्र नीलकमल मिश्रा जो कि राजकीय विद्यालय फतेहगढ़ में कक्षा 9 का छात्र है। उसने विद्यालय से नाम काटने के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए टीसी देने का आग्रह किया। टीसी में विद्यालय छोडऩे का कारण छात्र ने दर्शाया कि कक्षा अध्यापक मोहम्मद इरफान अली द्वारा जातिसूचक टिप्पणी व जूते से पिटाई करने के कारण मैं विद्यालय छोडऩे को मजबूर हूं। जब यह मामला धीरे-धीरे विद्यालय से बाहर आ गया। जानकारी होने पर हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक के अन्य संगठन पदाधिकारियों के साथ फतेहगढ़ स्थित राजकीय विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से उन्होंने वार्ता कर शिक्षा के मंदिर में माहौल खराब करने वाले अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने का विद्यालय प्रशासन यदि कार्रवाई नहीं करेगा तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन भी चलाएंगे।
