Headlines

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

गुरसहायगंज कन्नौज, नगर के मोहल्ला अशोक नगर स्थित लिटिल ब्लॉसम अकादमी के छात्र-छात्राओं ने हरित क्रांति दिवस के अवसर पर रैली निकाल पर्यावरण को बचाने का आमजन मानस को संदेश दिया। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण के महत्व और एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाना था। रैली की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई जहां छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात बच्चों ने हाथों में हरियाली और जीवन रक्षा के संदेशों से सजे पोस्टर व तख्तियां लेकर बढ़-चढ़कर रैली में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, आज पौधा लगाएंगे कल छांव पाएंगे, हरियाली है जीवन की डोरी इसे बचाना है सबकी जिम्मेदारी,खुले में कूड़ा न फेंके, डस्टबिन का प्रयोग करें, पेड़ मत काटो, अधिक से अधिक पेड़ लगाओ, सेव अर्थ सेव एनवायरनमेंट, प्लास्टिक का प्रयोग न करो जैसे स्लोगन से लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया। इस जागरूकता रैली में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण मौजूद रहे स्कूल के प्रिंसिपल जे.पी दुबे ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लिटिल ब्लॉसम अकादमी के बच्चे बेहद गंभीर है। स्कूली बच्चे अपने आसपास पेड़ पौधे भी लगाते रहते है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बच्चों ने हरित क्रांति दिवस के अवसर पर रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *