मेडिकल कालेज में सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में आयुप्र्रवेशिका एवं संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में आयुर्वेद प्रथम प्रोफेशनल छात्रों हेतु चल रहे आयुप्र्रवेशिका (संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम) तथा संस्कार कार्यक्रम के 14वें दिन विविध सत्रों एवं गतिविधियों के साथ संपन्न हुए। दिन की शुरुआत जीवनीय (आयुर्वेद आरोग्य मित्र अभियान) के अंतर्गत बैच 2025 के विद्यार्थियों द्वारा समीपस्थ ग्राम भ्रमण से हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अरुण पांडे ने किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोग प्रतिरोधक उपायों की जानकारी प्रदान की। पीजी अभिमुखीकरण सत्र पीजी ओरिएंटेशन की शुरुआत तनाव प्रबंधन विषय पर हुई। जिसमें योग, ध्यान तथा विश्रांति तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी डॉ0 कविता नेगी ने प्रदान की। डॉ0 जितेन्द्र रॉय गौर ने फामार्कोविजिलेंस से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। व्यावसायिक शिष्टाचार, प्रभावी वक्तृत्व कला, स्वस्थ संबंध निर्माण एवं पेशेवर व्यवहार पर मार्गदर्शन डॉ0 रूमी डे द्वारा दिया गया। पीजी विद्यार्थियों की क्लीनिकल केस प्रस्तुति का सत्र आयोजित किया गया। जिसका समन्वयन डॉ0 भारती पंचाल ने किया। छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु बीएलएस बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण का अभिमुखीकरण डॉ0 धनराज पटेल द्वारा कराया गया। दिन का समापन डॉ0 निरंजन के रोचक सत्र के साथ हुआ। विद्यार्थियों को पीजी छात्र समितियों तथा आईईसी एवं आईआरसी जैसी अनुसंधान संबंधित समितियों का परिचय कराया। इस प्रकार 14वां दिवस ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और सामुदायिक सेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, स्वास्थ्य संरक्षण की दी जानकारी
