प्रशिक्षिका चमन शुक्ला ने रोवर्स/रेन्जर्स की विभिन्न गतिविधियों का दिया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 शालिनी के संरक्षण में रोवर्स/रेन्जर्स प्रभारी डॉ0 अमित कुमार के साथ रोवर्स/रेन्जर्स प्रशिक्षिका चमन शुक्ला के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोवर्स/रेन्जर्स के पांच दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस का प्रशिक्षिण विधिवत् प्रारम्भ ध्वजारोहण एवं झण्डा-गीत के साथ करवाया गया। छात्र/छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स की विभिन्न गतिविधियां के साथ-साथ कई प्रकार की गांठों के विषय में पुन: अभ्यास कराया गया। टेन्ट लगाने के लिए मुख्य रूप से किन बातों का अधिक ध्यान रखना है, टेन्ट के आस-पास सुरक्षा की दृष्टि से किन-किन बातों का महत्वपूर्ण योगदान देना होता है आदि सुविधाओं के अभाव में भोजन की कैसे व्यवस्था की जाये, इस बिन्दु पर भी छात्र/छात्राओं को गुण सिखाये गये। छात्र/छात्राओं के मध्य सहजता लाने की दृष्टि से विद्वान प्रशिक्षका ने मधुर-मधुर गीत मालाओं से सबको जोड़े रखा।
पांच दिवसीय शिविर के अन्तिम दिन की सम्पूर्ण कार्य योजना भी बनाई और महाविद्यालय से ग्राम खरूआ तक जन जागरूकता हेतु पूरे जोश के साथ रैली निकाली। कार्यक्रम को समापन्न की ओर ले जाते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने सभी रोवर्स/रेन्जर्स प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम के समापन दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हर्षित शर्मा, आयुष, वैभव शर्मा, सूर्यकांत, सुमित, विनय, अरुण, प्रियांशु लालू, अमित जाटव, अनिरुद्ध, सिम्मी शर्मा, शिवानी, शिखा पूजा, मुस्कान, बबली, किरण आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।
