केएसआर इं0का0 कम्पिल के छात्र- छात्राओं ने प्रतियोगिता में जीते मैडल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ६६वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता त्रिदिवसीय रैली में दूसरे दिन एसआर इंटर कालेज कम्पिल के छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त कर परचम लहराया। सीनियर गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र अनुज कुमार ने प्रथम स्थान पाया। वहीं इसी विद्यालय की सब जूनियर गोला फेंक व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रोली ने प्रथम स्थान पाया। ६०० व १५०० मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में सुरजीत द्वितीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग १०० मीटर व २०० मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केएसआर इंटर कालेज का जिले में नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता संयोजक अनिल सिंह, प्रधानाचार्य दीनदयाल व शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता प्रदीप जायसवाल, प्रवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, पीटीआई राकेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि ने विजेता छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य दीन दयाल ने सभी छात्र-छात्राओं को विजेता बनने पर सराहना की और मैडल जीतने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *