फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हुआ। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। बेवर रोड भाऊपुर खुर्द बघार स्थित एसपीजीआर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। चेयरमैन डा0 राजीव कुमार पाठक, डायरेक्टर विनीता पाठक, प्रधानाचार्या सुभ्रा पाठक ने अच्छे अंक लाकर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इंटर मीडिएट में आदर्शिका 85.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। 82 प्रतिशत अंक लाकर सुमित कुमार द्वितीय रहे। 77.2 प्रतिशत अंक लाकर आजम खान तृतीय रहे। 77.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रबल कटियार भी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं हाईस्कूल में अनुराग सिंह 89.83 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम रहे। अंश राज त्रिपाठी ने 83 प्रतिशत अंकर लाकर द्वितीय रहे। वहीं 82.66 प्रतिशत अंक लाकर श्वेता यादव ने विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी।
एसपीजीआर इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लाकर फहराया परचम
