सुभाष जयंती पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को किया प्रेरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रुप में उत्साह पूर्वक मनायी गयी। प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कक्षा सप्तम से देवव्रत सिंह, गोपाल कटियार, सोनाक्षी राजपूत, गौरव सिंह तथा युवराज मिश्रा ने नेताजी पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कक्षा तृतीय की छात्रा आराध्या सिंह कुशवाहा ने नेताजी पर कविता प्रस्तुत की। कक्षा सप्तम से पलक सिंह ने सुभाष चंद्र का जीवन परिचय बताते हुए उनके बलिदानों को स्मरण किया। विधि त्रिवेदी ने प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने सुभाष चंद्र के बलिदानों को याद करते हुए सभी छात्रों को प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य डॉ0 अंजू सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की लघु नाटिका
