जिला स्तरीय विद्यालयी बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में छात्रों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में जिला स्तरीय विद्यालयी बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ९ अक्टूबर को ब्रह्मदत्त स्टेडियम में आयोजित मण्डलीय विद्यालयी बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार व अथक पटेल, करन कुशवाहा ने निभाई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी रामतीर्थ अग्निहोत्री, व्यायाम शिक्षक अतुल दास, अभिषेक अवस्थी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन क्रिश्चियन इंटर कालेज द्वारा किया गया। जिला स्तरीय बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अंडर १४ आयु वर्ग में २८ से ३० किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता में रुपम सिंह, ३० से ३२ किलो भार वर्ग में दीपक राजपूत, ३४ से ३६ किलो भार वर्ग में रजत राजपूत, ३४ से ३६ किलो भार वर्ग में सचिन, ३८ से ४० किलो भार वर्ग में सूरज, ४२ से ४४ किलो भार वर्ग में आशीष राजपूत, ४४ से ४६ किलो भार वर्ग में अनमोल सिंह, ४६ से ४८ किलो भार वर्ग में रत्नेश, ४८ से ५० किलो भार वर्ग में सत्यम, अंडर १७ आयु वर्ग में ४८ से ५० किलो भार वर्ग में कुलदीप, ५० से ५२ किलो भार वर्ग में शिवम राजपूत, अंडर १९ आयु वर्ग में ४६ से ४९ किलो भार वर्ग में अभिषेक, ५२ से ५६ किलो भार वर्ग में ज्ञानेन्द्र की जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *