कला में विद्यार्थी साफ-सुथरे रंग भरें: तनुजा सरकार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी कला में साफ सुथरे रंग भरंे, जिससे उन्हें अच्छे अंक मिल सकें। आलेखन कला बनाने की विधि इकाई का निर्माण, आयात वर्ग, त्रिभुज आदि व रंगों की उत्पत्ति व रंगों के प्रकार, आलेख में रंग भरने की विधि, आलेखन रचना की सामग्री ओस्टवाल्ड के रंग चक्र आलेखन में भारती पुष्प के चित्र आते हैं। जैसे पीला कनेर, गुलाब, कमल, सूरजमुखी आदि इनके चित्र बनाने के लिए आते हैं और इनमें कलर भरे जाते हैं। चित्र में रंग साफ सुथरे भरें, जिससे अंक अच्छे मिले।

कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज की सहायक अध्यापिका तनुजा सरकार ने यूपी बोर्ड परीक्षा के विषय में बताया कि आलेखन कला, प्राकृतिक दृश्य चित्र एवं स्मृति चित्रण संबंधी प्रश्न आते हैं। विद्यार्थी इनका प्रश्न पढऩे के बाद पुस्तिका में उत्तर लिखे। प्राकृतिक दृश्य में ग्रामीण के दृश्य, पहाड़ों के दृश्य एवं वर्षाकाल, शीत ऋतु आदि का चित्रण हल करने को आता है। स्मृति चित्र में पपीता, फूलगोभी आदि सब्जियों का चित्र तथा फलों के चित्र के अलावा सामान के चित्र ऐनक, दर्पण, छाता आदि बनाने को आते है। आलेखन चित्र कला अथवा प्राकृतिक दृश्य २५ अंक के प्रश्न होते हैं। स्मृति चित्र २५ अंक के होते हंै। २० अंक का ऑब्जेक्टिव प्रश्न आयेंगे। जिनके गोलदारा काले भरे जायेंगे। कुल पेपर ७० अंक का आयेगा। ३० अंक का प्रोजेक्ट प्रैक्टिकल होता है। प्राविधिक चित्र कला में ज्यामितीय, आलेखनों की रचना एवं अभ्यास विभिन्न आकार में होता है। प्राकृतिक दृश्य में ग्रीष्म ऋतु के दृश्य की रचना एवं अभ्यास तथा रंगांकन कार्य परीक्षा में आता है। स्मृति चित्रण में लैम्प, लालटेन, टार्च, दवात, किताब, दर्पण, ऐनक, छाता, मोमबत्ती, पेन, स्टैण्ड, इत्यादि चित्रों की रचना एवं अभ्यास परीक्षा में हल करने को आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *