विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय जंबूरी में दिखाया उत्कृष्ट कौशल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल, के दस विद्यार्थी-अर्णव, आयुष्मान, अविघ्न, अविरल, दिव्या, रुद्रांश, आदित्य, कौटिल्य, प्रेम एवं अनय ने स्काउट मास्टर श्रवण कुमार मिश्र के नेतृत्व में बीते दिनों लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी प्रशिक्षण शिविर में सफलतापूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया।शिविर में देशभर एवं विदेशी दलों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, टीमवर्क, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, सीमित संसाधनों में जीवन-निर्वाह, बिना बर्तन भोजन बनाना तथा लकड़ी-रस्सी से संरचना तैयार करने जैसे कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तथा समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य सहित अनेक मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निर्देशिका डा0 मिथिलेश अग्रवाल, एमडी जोशना अग्रवाल, उपनिदेशिका अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने विद्यार्थियों के अनुशासन, साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था तथा स्काउट मास्टर श्रवण कुमार मिश्र की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *