फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल अमरजीत सिंह मलिक तथा एडम अफसर कर्नल अमनदीप सिंह खारोड के दिशा निर्देशन में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर द्वारा बटालियन के सूबेदार मेजर नवीन सिंह तथा उनके साथ आये पी आई स्टाफ में सूबेदार दिनेश कुमार, बीएचएम बृजराज सिंह, हवलदार पुष्पेंद्र पांडेय के साथ एनसीसी लेने के इच्छुक कक्षा 11 के छात्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा लिखित परीक्षा करायी गयी। एनसीसी भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 74 छात्रों के सापेक्ष 71 छात्र उपस्थित हुए। 7 छात्र फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। शेष छात्रों ने फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर लिखित परीक्षा दी। छात्रों का चयन मेरिट के आधार किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 52 एनसीसी कैडेट की वैकेंसी है, जिसमें से 26 एनसीसी कैडेट्स का प्रतिवर्ष बटालियन द्वारा चयन किया जाता है। इस बार भी प्रतिभागी छात्रों में से 26 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया जाना है। परीक्षा परिणाम रक्षाबंधन के उपरांत दो-तीन दिन में आएगा।
एमआईसी में एनसीसी भर्ती में छात्रों ने दिखाया दमखम
