क्षेत्रीय जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्रीय जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा के मैदान पर सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 289 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अंडर डिसक्स थ्रो में प्रांशु प्रथम, अमन कुमार द्वितीय, कुनाल तृतीय स्थान पर रहे। क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के संस्थापक प्र्रबंधक गजेन्द्र पाल सिंह राठौर की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। प्रबंधक पीयूष राठौर, प्रधानाचार्य कणवेन्द्र सिंह राठौर, मुख्य अतिथि अर्चना राठौर रही। विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह रहे। फर्रुखाबाद जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीआईओएस ने कहा कि इतने बड़े मैदान में कार्यक्रम हो रहा है। बहुत सुंदर लग रहा है, व्यवस्था कम होने के बावजूद भी विद्यालय ने सहयोग किया है। क्रीड़ा सचिव अतुल दास के निर्देशन में समस्त व्यायाम शिक्षकों ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। इस मौके पर शिक्षक नेता यादवेन्द्र सिंह परिहार, प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह, ओमपाल सिंह रघुवंशी, शिवओम द्विवेदी, महेश राजपूत, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश शाक्य मौजूद रहे। निर्णायक मण्डल में देवेन्द्र कुमार, सुब्रत शाक्य, सतेन्द्र सिंह, सुनील कुमार पाल, राहुल यादव, अनुराग पटेल, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, शुभम मौर्या, रजनीश शिवा, अवधेश यादव, मनीष अग्निहोत्री, नीता दुबे, मनीषा यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *