नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार पर्यावरण संरक्षण के हित में कदम उठाकर विद्यालय में एक पौधा मां के नाम छात्र-छात्राओं ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक संजीव रंजन तथा सहायक अध्यापक प्रशांत कटियार ने शासनादेश के अनुसार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत सभी बच्चों को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया। जिसमें विद्यालय के समस्त बच्चों ने विद्यालय परिसर में तथा गमले में एक पेड़ मां के नाम लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र इन पेड़ों की देखभाल भी करें। जिससे यह बड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें जीवन रुपी ऑक्सीजन मिलती है। ऑक्सीजन के बगैर हम जिन्दा नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें पेड़ों के महत्व को समझना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजीव रंजन, प्रशांत कटियार, वसीम अख्तर तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
