
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गुठिना के छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के प्रति जागरुक किया।
ग्राम पंचायत गुुठिना में बने प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों तथा ग्राम प्रधान सौरभ दीक्षित ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। छात्रों ने स्कूल चलो अभियान के नारे लगाये तथा स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर गांव में घूम-घूम कर लोगों को जागरुक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से प्रतिदिन विद्यालय बच्चों को भेजने की अपील की तथा बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को जागरुक किया। इस मौके पर नोडल सकुल शिक्षक ज्ञान सिंह, प्रधानाध्यापक धीरज कुमार, संकुल शिक्षक सुरुचि प्रकाश, ग्राम प्रधान सौरभ दीक्षित, विद्यालय के अध्यापकगण व अभिभावक मौजूद रहे।
