कृषि विवि में छात्रों ने देखा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाइव प्रसारण को वर्चुअल माध्यम से देखा। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश के बाद विश्वविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया।प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाएं जो पूरे देश में जन-जन तक पहुंच रही है और उससे लोगों के जीवन में कितना बदलाव आया,प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों चंडीगढ़,बिहार,भरूच, जम्मू कश्मीर के लाभार्थियों से जुड़कर सीधे संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए।इस दौरान व्यापारी,किसान वर्ग,आम आदमी सभी ने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया।प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनता का विश्वास बढ़ा है। शहर हो या गांव सभी जगह इस यात्रा का उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है।उन्होंने देश के वैज्ञानिकों से अपील किया वे किसानों को नई तकनीक व सुविधाएं मुहैया कराएं।

कृषि के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।खेती किसानी के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं हैं और किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है।प्रधानमंत्री ने डिजिटल लेनदेन पर अधिक जोर दिया। उन्होंने रोजगार नहीं बल्कि दूसरों रोजगार देने के लिए तैयार होने की बात कही।जनता से अपील किया कि सभी लोग इस यात्रा से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ भरपूर लाभ लें।सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से विश्वास बढ़ता है और लोगों में जीने की ईच्छा शक्ति भी बढ़ जाती है।इस संकल्प यात्रा ने सभी को योजनाओं से जोड़ने का काम किया है।इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता,शिक्षक,वैज्ञानिक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *