फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया गया था। आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज का इंटरमीडिएट का 91.7 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा हाईस्कूल का 89.56 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। कॉलेज में सर्वाधिक अंक इंटरमीडिएट में साधना राजपूत ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं छात्र चंद्रशेखर ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा सृष्टि वर्मा ने 87.5 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह तथा समस्त अध्यापकों ने बच्चों को अधिक अंक लाने पर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आरपी इं0का0 में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
