फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट ने विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन हुआ। जोगराज स्थित संस्थान पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर पुरस्कार जीते। म्यूजिकल चेयर, कप बैलून, ट्विन टेलीपैथी आदि कार्यक्रमों में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने विजयी छात्रों को सम्मानित किया। सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इंस्टीट्यूट द्वारा कम्प्यूटर साक्षरता पखवारा आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिवस पर 9 छात्रों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति कम्प्यूटर साक्षर हो। कम्प्यूटर साक्षरता पखवाड़ा के अन्तर्गत 15 दिसंबर तक प्रवेश लेने वाले प्रथम 50 छात्रों को नि:शुल्क कोर्स कराया जा रहा है, साथ ही सभी वर्ग के छात्रों के लिए सीसीसी कोर्स भी नि:शुल्क कराया जा रहा है। विजयी छात्रों में रितिक मिश्रा, अंजली वर्मा, लकी गौतम, आध्या दुबे रहे। कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र मिश्रा, फाल्गुनी, पूर्णिमा दीक्षित, सुपर्णा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने जीते पुरुस्कार
