फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17 में वाणी पाण्डेय प्रथम, रिया शर्मा द्वितीय, छवि वैश तृतीय रही। सीनियर बालिका अंडर-19 में गौरी प्रथम रही। बालक सब जूनियर अंडर-14 में यश प्रथम, सक्षम श्रीवास्तव द्वितीय, प्रियम अग्निहोत्री तृतीय रहे। बालक जूनियर अंडर-17 में पार्थ पाठक प्रथम, अरुण द्वितीय, मिथुन सिंह तृतीय रहे। बालक सीनियर अंडर-19 में हर्षित दुबे प्रथम, फाजिल द्वितीय, मोंटी तृतीय रहे। विजेता खिलाडिय़ों को प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी, डा0 विनीत कुमार चौहान, जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मण्डल में प्रमुख रुप से देवाशीष पाठक, रितु मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, देवेन्द्र चौहान, सतेन्द्र सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह, सुनील कुमार पाल, आरती यादव, प्रशुभ गुप्ता, केशव गंगवार, राकेश गुप्ता आदि ने भूमिका निभाई। इस मौके पर फरहाना हाशमी, दिनेश चन्द्र, कृष्ण मोहन, संदीप कुमार यादव, संतोष सरोज, यशपाल, अवनीश कुमार, नितिन त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा, अनिल सिंह, डा0 बृजभूषण सिंह, रीता दुबे, राजिन्द्र कुशवाहा, डा0 अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी, डा0 धर्मेन्द्र रघुवंशी, अमित सिंह, आशीष वर्मा, राकेश गुप्ता, अमित कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जीते मेडल
