रील बनाने के चक्कर में मौत से सौदेबाजी कर रहे स्टंटमैन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इसे रील का खुमार कहें या मौत से सौदेबाजी, ट्रैक्टर से हवा में करतब के हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आजकल युवक रील बाजी के चक्कर में जानलेवा स्टन्ट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। उपरोक्त वीडियो नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर उनके चालक सडक़ पर खींच रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सृमद्धि न्यूज पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवाबगंज के मोहम्मदाबाद मार्ग के दुनाया रोड का है। जहां आए दिन युवक ट्रैक्टर लेकर पहुंचते हैं और हवा में जानलेवा स्टंट करते दिखाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किए गए हैं। वहीं इस मामले पर नवाबगंज थाना अध्यक्ष को कोई जानकारी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *