उप निरीक्षक ने बच्चों व अभिभावकों को पर्यावरण के प्रति किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित बैठक में बोलते हुए उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण और भोजन को बर्बाद न करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने आगामी पांच जुलाई को वृक्षारोपण के लिए पांच सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया। जिसमें विद्यालय स्टाफ और बच्चों के साथ ही साथ अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने जल संरक्षण के फायदे बताते हुए जल की बर्बादी से होने वाले दुष्प्रभावों के लिए सचेत किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। योगेन्द्र कुमार ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों को बताते हुए प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया। आकाश पाल ने संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताए। बैठक में धर्मेंद्र सिंह चौहान, नानक राम, मेमवती, सत्यवती, कामिनी, विद्या, आशा, उमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *