डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन लखनऊ में चुनाव हुआ सम्पन्न
लखनऊ/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उ0प्र0के द्विवार्षिक अधिवेशन में पदाधिकारियों का भी चुनाव कराया गया। कार्यक्रम रविवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन लखनऊ में हुआ, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसो) जनपद फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष शशि देव सिंह ने कुल 111 मत पाकर प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। उसके पश्चात जवाहर भवन जाकर आयुक्त ग्राम्य विकास उ0प्र0 से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। बताते चले ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन रविवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार थे। जिसमें सर्वाधिक मत ११९ पाकर सुभाष पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष बने। वहीं गंगेश शुक्ला को ९८ व संजय मिश्रा को २ मत मिले। वहीं महामंत्री पद के लिए पांच उम्मीदवार थे। जिसमें सर्वाधिक ९६ मत पाकर नरेन्द्र प्रधान महामंत्री बने। सुरेन्द्र वीर को ५४ मत, सियाराम गौतम को ३०, प्रदीप कुमार दुबे को २३, अजीत शर्मा को १४ वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे। जिसमें सर्वाधिक १३८ मत पाकर जितेन्द्र यादव ने जीत हासिल की। ऋषि कुमार को ७९ मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर दो उम्मीदवार में से फर्रुखाबाद के शशि देव सिंह १११ मत पाकर प्रदेश कोषाध्यक्ष बने। वहीं आलोक कलवरिया को १०१ मत मिले। संगठन मंत्री ११३ मत पाकर शिवदत्त तिवारी बने। गोविन्द सिंह यादव को ९७ वोट मिले। वहीं संयुक्त मंत्री पद पर दो उम्मीदवार थे, जिसमें विनीत कुमार राय ११९ मत पाकर संयुक्त मंत्री बने व विनोद कुमार सिंह को ९१ मत मिले। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत कर शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारी व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम विकास अधिकारी एसो0 के अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय व कोषाध्यक्ष बने शशिदेव
