मणि कुमार के नेतृत्व में सुदिति की नई पहल प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल नोएडा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इटावा, समृद्धि न्यूज।  प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सुदिति ग्लोबल एकेडमी द्वारा नोएडा में स्थापित प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। इन दोनों संस्थाओं के निदेशक श्री मणि कुमार को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मलेशिया में आयोजित अचीवर्स अवॉर्ड 2025″ में “Premier Innovative School” श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन शैक्षिक प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया है, जिनमें संस्थान द्वारा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियाँ, वैश्विक दृष्टिकोण, समावेशी शिक्षा प्रणाली और छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। यह उपलब्धि भारत की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली की वैश्विक स्वीकार्यता को रेखांकित करती है।

 पुरस्कार प्रदान करने वाले सम्माननीय अतिथि:

 श्री वेथा मूर्ति पोनुसामी
(संस्थापक अध्यक्ष – Malaysian Advancement Party (MAP), पूर्व कैबिनेट मंत्री – राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक कल्याण, मलेशिया; बैरिस्टर-एट-लॉ – लिंकन इन, यूनाइटेड किंगडम)

 सुश्री शुभाषिनी नारायणन
(उप उच्चायुक्त – भारतीय उच्चायोग, कुआलालंपुर, मलेशिया)

इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में विभिन्न देशों के शिक्षाविद, राजनयिक, सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा व्यवस्था के नवाचार और नेतृत्व को वैश्विक मंच पर विशेष सराहना प्राप्त हुई, जो संपूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन सतीश कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर  मयंक यादव, प्राचार्य कमल कुमार तथा समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी समुदाय ने  मणि कुमार को हृदयपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल सुदिति ग्लोबल एकेडमी एवं प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह सम्पूर्ण भारतीय शिक्षा जगत को प्रेरणा देता है और देश की नई पीढ़ी को उत्कृष्ट, समावेशी एवं वैश्विक शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को और अधिक मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *