फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के सभागार में गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक और कृत्रिम फूलों से गुलदस्तादान को सजाया। आकर्षक फूलों से गुलदस्ता को इस तरह से सजाया गया कि मानो विविधता में एकता दिखाई दे रही हो। युवाओं ने बताया कि गुलदस्ता सजावट का अहम हिस्सा है। हर घर में किसी न किसी तरह के गुलदस्ते देखे जा सकते हैं। लगभग हर कार्यालय में मेज पर या स्टैण्ड पर गुलदस्ता रखा हुआ देखा जा सकता है। गुलदस्ते से आकर्षण तो आता ही है, साथ ही मन को शान्ति भी मिलती है। सुहानी ने बताया कि प्राकृतिक पुष्पों के गुलदस्ते अच्छे होते हैं। उनसे अच्छी ऊर्जा का संचरण होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कृत्रिम पुष्पों को नहीं रखना चाहिए। प्रथम स्थान पर सुहानी, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी दुबे, तृतीय स्थान पर ऐश्वर्या, सुहानी मेहरोत्रा, प्रगति मिश्रा, दिव्यांशी रही। प्रतिभागी-सुहानी, प्रियांशी दुबे, ऐश्वर्या, सुहानी मेहरोत्रा, प्रगति मिश्राए दिव्यांशी रही। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, डा0 कृष्णकान्त त्रिपाठी अक्षर, सच्चिदानन्द मिश्रा, हर्ष दुबे मौजूद रहे।
युवा महोत्सव: गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता में सुहानी रही प्रथम
