सुलक्षणा सिंह ने अपनी महिला टीम के साथ सपा प्रत्याशी के लिए किया जन सम्पर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने अपनी महिला टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। प्रदेश सचिव नेहा सिंह के साथ भोजपुर विधानसभा के ग्राम दरियापुर, हीरामन, पुटकी बाजपुर, बड़ा केशव, गदनपुर में जन सम्पर्क किया। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए चौपाल लगाकर वोट मांगे और पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बतायी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, बबली, गीता राजपूत, अर्चिता राजपूत, लक्ष्मी आदि महिलायें भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *