सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ उद्घाटन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में बुधवार को विद्यालय के अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव चौहान, सह प्रबंधक सुधाकर चतुर्वेदी व विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व पुष्पअर्चन कर किया। बाहर से आए सभी प्रशिक्षकों का प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि हमें महात्मा गांधी, वीर शिवाजी के आदर्शो पर चलना चाहिए। जिन्होंने कहानियों से प्रेरणा लेकर इन महान हस्तियों ने सत्य वचन के मार्ग पर चलकर विश्व पटल में अपना नाम अमर कर दिया। हमें अपने विचारों को ऐसे बनाए। जिससे हमारे अन्दर शारीरिक मानसिक एवं आंतरिक रूप से स्वता परिवर्तन हो जाये और हम जो चाहें वही बन जाए। प्रधानाचार्य ने बताया कि हमें निरंतर हमारे अन्दर छिपी प्रतिभाओं को उभारना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य जिससे हमें कभी भी एकांकी मार्ग पर न चलकर बल्कि सभी विधाओं में परिपक्व होना चाहिए। जिससे हम स्वामलंभी बन सके। विद्यालय में कंप्यूटर, मेहंदी, ढोलक, कथक, हरमोनियम, चित्रकला, नृत्य, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स आदि एक दर्जन से अधिक विधाएं ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी भैया बहनों को बाहर से आए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर रामानद पांडेय, प्रदीप अवस्थी, वीरेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, शिवमोहन, कृष्ण कुमार, आलोक कुमार सिंह, शिव कुमार, रजनीश मिश्रा, संजीव शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *