आर्य समाज द्वारा बालिकाओं को दिया जायेगा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्य समाज कमालगंज की ओर से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 25 मई को प्रात: 10 बजे से होगा। शिविर एक माह तक आर्य समाज मंदिर कमालगंज में चलेगा। शिविर के संयोजक आर्य समाज के पुरोहित आचार्य संदीप आर्य ने बताया कि शिविर के अन्तर्गत बेटियों को सिलाई प्रशिक्षण, मेहंदी, ब्यूटीशियन, संगीत, चित्रकला व आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके द्वारा ग्रामीण अंचलों की बेटियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सदैव महिला सशक्तिकरण का पक्षधर रहा है, ये रोजगार परक कोर्स बेटियों के जीविकोपार्जन में भी सहायक होंगे। आर्य समाज के प्रधान प्रदीप आर्य ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्राय: नगर मुख्यालय में ही लगते थे, ग्रामीण बालिकाओं के लिए इनमें सम्मलित होना संभव नहीं था। इसलिए प्रथम वार आर्य समाज ने यह प्रयास किया है जिससे सुदूर ग्रामीण अंचल की बेटियां को इसका लाभ मिल सके। सम्पूर्ण प्रशिक्षण पाने वाली प्रशिक्षणार्थीयों को पुरस्कृत कर आर्य समाज द्वारा हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *