समरसेबिल पम्पिंग सेट की कोठरी का ताला तोडक़र सामान चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खेत में लगी समरसेबिल पंपिंग सेट की कोठरी का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पोखरा निवासी विनीत कुमार पुत्र रामसेवक ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका समरसेबिल पंपिंग सेट गांव के बाहर खेतों में लगा है। जिसकी कोठरी का बीते रात किसी समय अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र पंपिंग सेट का स्टार पाइप तथा अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर लिये। जब पीडि़त अपने खेत पर गया, तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। पीडि़त ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *